नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर आपने देखा होगा की उसका इंटीरियर पुरानी इमारत के आधार पर, या संस्कृति की कुछ झलक को दीवार पर पेंट कर दिया जाता है। जामा मस्जिद मेट्रो की दीवारों पर जामा मस्जिद को बनाया गया है वहां का बाजार पेंट किया गया है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है क्योंकि खूबसूरत चीज तो आंखों को अच्छी ही लगती हैं। इस समय लेकिन देश के कुछ ऐसे हालात है कि कला, डिजाइन, क्रिएटिविटी, खूबसूरती हर चीज को धर्म के…
श्रेणी: बड़ी खबर
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के गुलशनपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया था। वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि तलाश के दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में…
आतंकियों संग पकड़ा गया राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डीएसपी, संसद हमले में भी आया था नाम
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक (DSP) और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में हवाईअड्डे पर तैनात DSP देविंदर सिंह को नवीद बाबू और अलताफ नाम के आतंकवादियों के साथ शनिवार को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि वह आतंकवादियों को शोपियां इलाके से संभवत: कश्मीर घाटी के बाहर ले जा रहे थे। दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल गोयल अभियान की निगरानी कर रहे थे…
JNU में हुए लेफ्ट प्रायोजित हिंसा के विरोध एवं CAA के समर्थन में डीयू-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) के छात्रों का विशाल मार्च
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कथित JNU वाम हिंसा की निंदा करते हुए और संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) का समर्थन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में विद्यार्थियों का एक बड़ा का मार्च निकाला। यह मार्च दोपहर डेढ़ बजे डीयू के कला संकाय से निकाला गया। ABVP Delhi and DUSU jointly organised a rally in DU in support of the #CAA2019 and to condemn the violence perpetrated by the Left in JNU. The massive turnout for the rally was a statement that…
वामपंथी झूठ का सहारा लेकर JNU में हिंसा का माहौल बना रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम्युनिस्ट संगठनों पर झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (वामपंथी) दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में हिंसा का माहौल बना दिया है। आदित्यनाथ शनिवार को यहां जीवाईएमसी मैदान में संशोधित नागिरकता कानून के समर्थन में जनजागरण मंच द्वारा आयोजित एक रैली को सम्बोधित कर रहे थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम #CAA2019 के समर्थन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी ने ग्वालियर में सभा को संबोधित किया#ShahInMP4CAA#CAAJanJagran #IndiaSupportsCAA#MPSupportsCAA pic.twitter.com/oAxuDK2KHw — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) January 11,…
मानवीय चूक से गिराया यूक्रेन विमान- ईरान, रूस ने लगाई फटकार, गलती से सबक ले ईरान
तेहरान। ईरान ने शनिवार को स्वीकार किया कि उसकी सेना ने मानवीय चूक के चलते ‘अनजाने में यूक्रेन के विमान को मार गिराया था, जिससे उसमें सवार 176 लोगों की मौत हो गई थी। यह बयान शनिवार सुबह आया, जिसमें कहा गया कि मानवीय चूक के चलते यह दुर्घटना हुई। इससे पहले ईरान ने कई दिनों तक विमान को गिराने की बात से इनकार किया, लेकिन अमेरिकी और कनाडा ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि ईरान ने ही विमान को मार गिराया है। ईरान के विदेश मंत्री जावेद…
भारतीय रेलवे को बंगाल में CAA-NRC विरोधी प्रदर्शनों में 84 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
कोलकाता। भारतीय रेलवे ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में 13 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच सीएए और NRC के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में उसे 84 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कोलकाता उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल की गई रिपोर्ट में रेलवे ने यह बात कही। पूर्व रेलवे ने मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति ए बनर्जी की खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को एक हलफनामे में कहा कि विरोध प्रदर्शन के चलते उसे 72.2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।…
JNU के लिए सरकार उठाये बड़ा कदम, दो साल के लिए बंद कर नाम बदल कर सुभाष चंद्र बोस दे को : BJP नेता स्वामी
नई दिल्ली। वरिष्ठ BJP नेता तथा राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को बंद करने का सुझाव दिया है। श्री स्वामी ने अहमदाबाद के थलतेज में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि सरकार को JNU को लेकर बड़ा कदम उठाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए इसे कम से कम दो साल के लिए बंद कर देना चाहिए और जब यह शुरू हो तो इसका नाम बदल कर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय कर दिया…
ED ने पूर्व CEO चंदा कोचर व उनके परिवार की कुल 78 करोड़ की संपत्ति की जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी व सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया। जो चल अचल संपत्ति जब्त हुई है, उसकी कीमत 78 करोड़ रुपए है। इसमें मुंबई स्थित एक फ्लैट और कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी की प्रोपर्टी शामिल है। ED ने पिछले साल कोचर, उनके परिवार और वीडियोकोन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के मुंबई व औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर रेड मारी थी। इस साल के शुरू में ED ने कोचर, उनके पति, धूत…
जब मुख्यमंत्री मंच छोड़ सीधे पहुंचे छेरछेरा पर्व के उत्साह-उमंग में लीन खेलते बच्चों के पास, खेला पिठ्ठुल-कंचा, बाटी खेल रही बालिकाओं का भी किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बड़े-बड़े पुल-पुलिया, बिल्डिंग बनाने से ही विकास नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के लिये…
