फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट में बोले ट्रंप- तैयार है कोरोना की वैक्सीन, कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगी

न्यूज़ डेक्स। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार (स्थानीय समय) पर डेमोक्रेट राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के साथ अपनी अंतिम बहस में कहा कि कोरोना की वैक्सीन तैयार है और कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले, राष्ट्रपति ने वादा किया था कि अमेरिकियों को 3 नवंबर के चुनाव से पहले टीके मिलेंगे। As per your request, Joe… https://t.co/78mzcfLEsF pic.twitter.com/AalVkSfHFi — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 23, 2020 कोरोनोवायरस महामारी पर अपना जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा- 22 लाख लोगों को मौत के लिए तैयार किया…

जीवन बीमा लेते वक्त तथ्यों को छुपा नहीं सकते, अनुबंध भरोसे पर आधारित होता : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बीमा का अनुबंध अत्यधिक भरोसे पर आधारित होता है और जो जीवन बीमा लेना चाहते हैं, उनका यह दायित्व है कि वह बीमा लेते समय सभी तथ्यों का खुलासा करें। न्यायमूर्ति डी.वाई चंद्रचूड़, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी की पीठ ने कहा, “बीमा का अनुबंध अत्यधिक विश्वास पर आधारित होता है। प्रस्तावक, जो जीवन बीमा लेना चाहते हैं उनका यह दायित्व है कि वह सभी तथ्यों का खुलासा करे, ताकि बीमाकर्ता उचित जोखिम पर विचार कर सके।” शीर्ष अदालत ने कहा कि…

अब सफर में लगेज को लेकर ना हों परेशान, रेलयात्रियों का सामान (डोर-टू-डोर सेवा) रेलवे घर तक पहुंचाएगी समान !

नई दिल्ली। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि “रेलवे नित नए उपायों से राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए दिल्ली मंडल ने हाल ही में गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (एनआईएनएफआरआईएस) के अंतर्गत ऐप आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा के लिए ठेका प्रदान करके मील का पत्थर स्थापित किया है। भारत रेल पर रेलयात्रियों के लिए यह अपनी तरह की पहली सेवा होगी।” BoW App (एंड्रॉयड और आई फोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा) के द्वारा रेलयात्री अपने सामान…

महाराष्ट्र में CBI की ‘एंट्री’ पर बैन’ उठे सवाल, क्यों डरी हुई है उद्धव सरकार ? क्या छिपाना चाहती है ?

न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने और खुद को बचाने का उपाय ढूंढ़ लिया है। उद्धव सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को राज्य में मामलों की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को दी गई आम सहमति वापस ले ली। अब CBI महाराष्ट्र में किसी भी केस की सीधे जांच शुरू नहीं कर सकेगी। उसे हर केस की जांच के लिए नए सिरे से राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। महाराष्ट्र सरकार को डर सता रहा है कि CBI महाराष्ट्र में…

चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों के हाथ में पैसा दिए बिना अर्थव्यवस्था में नहीं होगा सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, सेबी प्रमुख एवं आर्थिक मामलों के सचिव के ताजा बयानों को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीचे की आधी आबादी के हाथों में पैसा और गरीबों की थाली में भोजन पहुंचाए बिना अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं किया जा सकता। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘क्या यह पेचीदा बात नहीं है कि आरबीआई के गवर्नर, सेबी के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के सचिव एक ही विषय पर, एक ही दिन बोलते…

केंद्र सरकार पर राहुल का तंज, कोरोना वैक्सीन की जानकारी के लिए राज्यों के चुनाव की तारीख़ देखें

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त उपलब्ध कराने के भाजपा के चुनावी वादे को लेकर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सरकार ने कोविड के टीके तक पहुंच की रणनीति की घोषणा कर दी है और अब लोग इसे हासिल करने की जानकारी के लिए राज्यवार चुनाव कार्यक्रमों पर गौर कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने कोरोना वायरस के टीके तक लोगों की पहुंच से जुड़ी अपनी रणनीति की घोषणा कर दी है।…

बिहार चुनाव 2020 : बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना संकल्पपत्र, 11 बड़े संकल्पों के साथ सभी को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने का किया वादा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपना संकल्पपत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने 11 बड़े संकल्प किए हैं और सत्ता में आने पर उन्हें पूरा करने का दावा किया है। संकल्पपत्र जारी करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23 हजार करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरोप, भाजपा के चुनावी वादे के साथ अनुमान लगाया है कि अन्य गैर-चुनावी राज्यों के नागरिकों को वैक्सीन के लिए भुगतान करना होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में बिहार के लोगों के लिए नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण के वादे के बाद पार्टी पर सार्वजनिक स्वास्थ्य का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है कि राजग के घोषणापत्र में बिहार के लोगों के लिए नि:शुल्क टीके की बात कही गई है। यह भाजपा और जदयू का एक चुनावी वादा है। बघेल ने नीचे लिखा है, नोट: घोषणापत्र किए जाने वाले वादों की एक सूची है जिसमें कहा गया है कि यदि…

कमलनाथ के इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी से आहात MBBS छात्रा ने कमलनाथ के लिए “कमरनाथ” शब्द का किया इस्तेमाल : भाजपा सांसद

इंदौर (मध्यप्रदेश) । फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आठ महीने पुरानी तस्वीर दिखाते हुए इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को दावा किया कि उनके सामने एक मेडिकल छात्रा ने 73 वर्षीय कांग्रेस नेता के लिए “कमरनाथ” शब्द का इस्तेमाल किया। लालवानी ने यहां भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जो तस्वीर दिखाई, उसमें कमलनाथ जैकलीन की कमर में हाथ डालकर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि फिल्म सितारे सलमान खान उनके पास खड़े नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद ने…

फ्रांस में टीचर के गला काटने की घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, पैगंबर मोहम्मद के ढेर सारे कार्टूनों से पटी स्थानीय और सरकारी इमारतें

न्यूज़ डेस्क। फ्रांस के पेरिस में एक शिक्षक थे सैम्युएल पैटी। इतिहास पढ़ाते थे। पढ़ाते-पढ़ाते उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद के उन कार्टूनों को दिखा कर अपने छात्रों से चर्चा की, जिसे लेकर कट्टरपंथी इस्लामियों ने साल 2015 में शार्ली हेब्दो के कर्मचारियों का नरसंहार किया था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका गला काट दिया जाएगा। Charlie Hebdo cartoons, including one of Mohammed, projected onto Montpellier government building. pic.twitter.com/pnhU0EXTsc — Chris Tomlinson (@TomlinsonCJ) October 21, 2020 इस घटना के बाद फ्रांस सहित पूरी दुनिया में शिक्षक सैम्युएल पैटी और अभिव्यक्ति…