मनी लॉन्ड्रिंग केस: फ्रांस में विजय माल्या की 14 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने जब्त की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन रोधी कानून के तहत फ्रांस में व्यवसायी विजय माल्या की 14 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को जब्त किया गया है। ईडी ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर कार्रवाई की गई और संपत्ति फ्रांस में 32 एवेन्यू एफओसीएच में स्थित है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि जब्त की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपए है। इसमें कहा गया है कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच…

शेयर बाजार ने रचा इतिहास: सेंसेक्स पहली बार 45 हजार के पार, विदेशी मुद्रा भंडार ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। शुक्रवार, 04 दिसंबर को शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया। BSE सूचकांक सेंसेक्स ने 446 अंक की छलांग लगाकर 45 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर 45,079.55 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 45,148.28 का उच्च स्तर भी छुआ। निफ्टी भी छलांग लगाते हुए 13,150 अंक पर पहुंच गया। रोज रिकॉर्ड तोड़ता शेयर बाजार इस बात का सबूत है कि PM मोदी की…

अयोध्या में ‘राम सेतु’ की शूटिंग करना चाहते हैं अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री योगी से मांगी अनुमति

लखनऊ। अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस बात की जानकारी दी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी मुंबई दौरे पर गए थे। 1 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘राम सेतु’ पर चर्चा की थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर भी बातचीत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…

जानिए आखिर ममता बनर्जी इस दावे पर सोशल मीडिया क्यों हो गईं ट्रोल…

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ममता बनर्जी ये दावा करती दिख रही हैं कि वह 14 भाषाएं जानती हैं। लेकिन कभी इसे लेकर अपनी प्रशंसा नहीं करतीं कि वो इतनी भाषाएं बोल सकती हैं। वीडियो में ममता कहती हैं कि मैं गुजराती बोल सकती हूं, जब मैं वियतनाम गई थी तो मैंने वियतनामी सीखी थी। रूस तीन बार जाने के बाद थोड़ी-थोड़ी ​रशियन भाषा भी आती है। मैं नागालैंड की भाषा जानती…

KGF: चैप्टर- 2 का टीजर होगा यश के जन्मदिन पर रिलीज, फिल्म निर्माता ने किया खुलासा

मनोरंजन डेस्क। पिछले कुछ समय में टॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है। SS राजामौली जैसे निर्देशकों ने अपने काम से दुनिया को दिखा दिया की भारतीय सिनेमा किसी भी तरह से कम नहीं हैं। बाहुबली, मगधीरा, जलीकट्टू जैसी फिल्मों ने दुनिया भर में भारतीय सिनेमा (टॉलीवुड) का नाम मशहूर किया। भारत में भी हिन्दी और इंग्लिश डब साउथ इंडियन फिल्मों को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है, इसका उदाहरण है केजीएफ का दूसरा चैप्टर। फिल्म केजीएफ का पहला पार्ट 2018 में दिसंबर में रिलीज हुआ था। उसके बाद फिल्म…

राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभालते ही जो बाइडेन सबसे पहले करेंगे अमेरिकियों से ये अपील

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के इस कदम को उल्लेखनीय माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना। कई लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क पहनना इस महामारी पर काबू पाने का बेहद कारगर तरीका है। संक्रमण से अमेरिका में 2,75,000 से अधिक लोगों…

रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला, जानें और कौन-कौन हैं इस लिस्ट शामिल

मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technology) की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया (Hurun India Richest Women list 2020) और कोटक वेल्थ ( Kotak Wealth) द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें…

GHMC चुनाव 2020 : चुनाव आयोग को हाईकोर्ट का निर्देश, केवल वोट के ठप्पे वाले होंगे मान्य

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GHMC Elections 2020) के लिए जारी मतगणना के बीच हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग के आदेश को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से साफ कहा है कि GHMC चुनाव में सिर्फ उन्हें ही वोट माना जाए जिन बैलेट पेपर्स पर मतदान का निशान रहेगा। भाजपा नेताओं की आपत्तियों को ध्यान में लेते हुए हाईकोर्ट ने वोट का निशान वाले मतपत्रों ही वोट मानने को कहा है। जीत और हार के बीच मार्किंग वोट होने की स्थिति में हाईकोर्ट के आदेश के…

‘100 रुपये में उपलब्ध दादी’ वाले ट्वीट पर मचा बवाल, कंगना रनौत को सिख कमिटी ने भी भेजा लीगल नोटिस

मुंबई। कंगना रनौट का एक गलत ट्वीट उनके लिए मुसिबत बनता जा रहा है। कंगना रनौत के खिलाफ पंजाब के सितारों ने मोर्चा खोल दिया है। एक-एक करते कंगना रनौट को टारगेट कर रहे हैं। सिंगर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बाद सोशल मीडिया पर लोकप्रिय अभिनेता दिलजीत दोसांझ की भी कंगना के साथ दादी वाले ट्वीट पर लंबी बहस हुई। इस दौरान शब्दों की सीमाएं भी लांघी गयी। अब कंगना के खिलाफ कानूनी कार्वाही भी की जाएगी। Oye dumbo baat wahi hai jab kisi ki citizenship gayi he nahin toh…

कोरोना काल में बार बालाओं के साथ कांग्रेसी विधायक ने लगाये ठुमके, वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 या तो ख़त्म हो गया है या ये कहे कि यंहा कोरोना है ही नहीं, या फिर ऐसा मान ले की कोरोना के बचाव को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन इन पर लागू नहीं होती। केंद्र सरकार लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन कांग्रेस के विधायक कोरोना के लिए जारी दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ के भरतपुर सोनहत से कांग्रेस के विधायक गुलाब कमरो एक पार्टी के आयोजन में…