नई दिल्ली। इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शूटर वर्तिका सिंह ने स्मृति ईरानी पर केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर वर्तिका सिंह ने स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता और डॉ.रजनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। शूटर वर्तिका सिंह के वकील ने कहा है कि एमपी-एमएलए (MP-MLA) अदालत ने सुनवाई के लिए 2 जनवरी…
श्रेणी: बड़ी खबर
सुशासन दिवस पर माफियाओं को CM शिवराज की चेतावनी, ‘आजकल खतरनाक मूड में हूं, एमपी से चले जाओ, वरना जमीन में 10 फीट अंदर गाड़ दूंगा’
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफिया तत्वों को प्रदेश छोड़ कर चले जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें जमीन में 10 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा और किसी को पता नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सुशासन दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह चेतावनी दी। "I am in a dangerous mood nowadays. I will not spare those who are involved in illegal activities. Leave, Madhya Pradesh, otherwise,…
मुकेश अंबानी की संपत्ति घटी, अमीरों की टॉप-10 सूची से भी हुए बाहर
नई दिल्ली। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे रईस मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। तेल से लेकर रिटेल तक और टेलीकॉम तक में अपना दबदबा दिखाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी इस साल यानी 2020 की शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। अब वो दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर अरबपतियों में भी नहीं हैं। ब्लूमबर्ग रैंकिंग के अनुसार, मुकेश अंबानी की वर्तमान नेटवर्थ 76.5 बिलियन डॉलर ( 5.63 लाख…
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में वाजपेयी की 18 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य की राजधानी में ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती के अवसर पर उनकी 18 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया। ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर ‘अटल स्मृति समरोह’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। ठाकुर ने कहा कि वाजपेयी एक ऐसे राजनेता और महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सिद्धांत की राजनीति की। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आज हमने रिज, शिमला स्थित उनकी प्रतिमा का…
देखिये गजब का देसी जुगाड़, फिल्म देखने के लिए गाय के पेट को बनाया स्क्रीन, सोशल मीडिया पर Photo देख यूजर्स दंग
नई दिल्ली। इस वर्ष, 2020 में कई हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। कोरोना वायलस के चलते लोगों के पास समय ही समय है, ऐसे में फिल्मों और वेब सीरीज देखने वालों की संख्या में भी खूब इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल हो रहा है जिसमें लोगों को जुगाड़ देख हर कोई दंग रह गया। आपने ने भी कभी ना कभी प्रोजेक्टर (projector) पर फिल्म जरूर देखी होगी, लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आपने कभी गाय के पेट…
भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट ने इस गाने पर बनाया खास वीडियो, अब हो रहा है वायरल
मनोरंजन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट बिग बॉस-14 में एंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बिग बॉस हाउस में जाने के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाली फोगाट के नाम से बना एक इंस्टाग्राम पेज महिला नेता के हर अपेडट और वीडियो को साझा कर रहा है। इसी इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सोनाली फोगाट का वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड गाना ”खोया-खोया चांद पर” मस्ती करती दिख रही हैं। https://www.instagram.com/reel/CJLNBcpBnFb/?utm_source=ig_embed…
अटल टनल में सैलानियों ने लगाया जाम, गाड़ी रोक कर किया डांस, टूरिस्टों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो..
न्यूज़ डेस्क। हिमाचल प्रदेश में स्थित भारत के सबसे ऊंचे और लंबे हाईवे टनल, अटल टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल अक्टूबर में किया था। आम जनता के लिए टनल को खोले जाने के बाद से ही हिमाचल प्रदेश आने वाले सैलानियों की भीड़ इस टनल को देखने के लिए जुटने लगी है। टनल से गुजरते हुए कुछ लोग बीच में तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए रुक जाते हैं जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हाल ही में अटल टनल से जाते हुए…
हलाल मीट हिंदू-सिख के लिए वर्जित, होटलों-मीट की दुकानों को लगाना होगा बोर्ड: SDMC का प्रस्ताव पास
नई दिल्ली। मीट या चिकन आप हलाल खा रहे हैं या झटका? होटलों में शायद ही पता चलता है। लेकिन अब नहीं! दिल्ली के ऐसे होटल या मीट की दुकान जो SDMC (दक्षिण दिल्ली म्युनिशपल कॉर्पोरेशन) के अंतर्गत आते हैं, उन्हें अब हलाल या झटका बोर्ड टाँग कर रखना जरूरी होगा। SDMC की सिविक बॉडी की स्टैंडिंग कमिटी ने यह प्रस्ताव गुरुवार (24 दिसंबर 2020) को पास कर दिया। इस प्रस्ताव में यह भी लिखा है कि हिंदू और सिख के लिए हलाल मीट खाना वर्जित है। पास हुआ यह…
कांग्रेस के समय NDTV के लिए कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग सही था, अब बन गया काला कानून, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खोजा निकाला पुराना वीडियो, लगाईं जम कर लताड़
न्यूज़ डेस्क। एजेंडा पत्रकारिता का पर्याय बन चुके NDTV न्यूज चैनल की दोगली पत्रकारिता जगजाहिर है। कांग्रेस के शासनकाल में चैनल जिस कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के कसिदे पढ़ रहा था और उसकी उपयोगिता बता रहा था, अब मोदी सरकार में उसमें खामिया नजर आने लगी है। चैनल कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए बने कानून को ‘काला कानून’ बताकर प्रोपेगैंडा में लगा है। लेकिन चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने चैनल की पोल खोलकर रख दी है। पुराने वीडियो में सुना जा सकता है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए एक और याचिका दायर, 22 जनवरी को होगी सुनवाई
मथुरा। मथुरा में सिविल कोर्ट में ठाकुर केशव देव महाराज विराजमान और अन्य की ओर से कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए तीसरी याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई 22 जनवरी को होगी। युनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जय भगवान गोयल, धर्म रक्षा संघ प्रमुख सौरभ गौड़ और वकील राजेंद्र माहेश्वरी और महेंद्र प्रताप सिंह सहित याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह समिति के बीच 1968 का समझौता अवैध था। उन्होंने दावा किया कि सेवा संघ किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर…
