पाकिस्तान में जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, एक न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने न्यायाधीशों के खिलाफ ”अपमानजनक” टिप्पणी करने को लेकर एक न्यूज चैनल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही, उस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। चैनल के एक विवादास्पद एंकर (समाचार प्रस्तोता) ने न्यायपालिका पर “अपमानजनक” टिप्पणी की थी और उस पर ”आरोप” लगाए थे। एक बयान के अनुसार, ‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (पीईएमआरए) ने ‘बोल न्यूज के खिलाफ शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पीईएमआरए ने ट्वीट किया, ”पीईएमआरए ने 30 दिनों के लिए…

जंगली हाथी पर जलता टायर फेंकने वाला गिरफ्तार, जवान ने नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

नीलगिरी (तमिलनाडु)। एक फिल्म का डायलॉग है कि इंसान सबसे बड़ा जानवर होता है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हाथी के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना के बाद यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक, तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में मसीनागुड़ी के रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए एक जंगली हाथी पर अज्ञात व्यक्ति ने जलता हुआ टायर फेंक दिया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से संबंधित एक वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों ने…

तेलंगाना : उपभोक्ता फोरम कोर्ट ने कोलगेट कंपनी पर ठोका जुर्माना, ऐसे उपभोक्ताओं को ठग रही थी संस्था

हैदराबाद। संगारेड्डी जिला उपभोक्ता फोरम ने कोलगेट कंपनी पर 65 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। एक उपभोक्ता द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया कि कोलगेट पेस्ट अधिक मूल्य पर बेच रहा है। संगारेड्डी के एक वकील की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया कि कोलगेट पेस्ट अधिक दामों पर बेचकर लोगों के साथ धोखा दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वकील के रूप में कार्यरत सीएच नागेंदर ने 7 अप्रैल 2019 को संगारेड्डी के रिलायंस फ्रेश रिटेल माल में 150 ग्राम का कोलगेट मैक्स टूथपेस्ट 92…

इस दिन से आगरा से बंगलूरू और भोपाल के लिए इंडिगो की उड़ान होगी शुरू

नई दिल्ली। इंडिगो 28 मार्च से बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इन उड़ानों का परिचालन करेगी। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी के नेटवर्क में आगरा 64वां घरेलू गंतव्य होगा। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह आगामी महीनों में कुर्नूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी।

महाभारत के ‘युधिष्ठिर’ गजेंद्र चौहान ने राकेश टिकैत को कहा- बाबाजी कायदे से धनिया बोयेंगे” मचा बवाल, समर्थन में #IStandWithGajendraChauhan हैश टैग हुआ ट्रोल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक्टर गजेंद्र चौहान का किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत के खिलाफ कमेंट खूब वायरल हो रहा है। महाभारत के मर्यादित ‘युधिष्ठिर’ ने ट्वीट में जिस भाषा का इस्तेमाल किया है उसे आहत करने वाला और आपत्तिजनक बताया जा रहा है। दिल्ली की सीमा पर डटे किसानों का नेतृत्व राकेश टिकैत कर रहे हैं। किसान हर हाल में नए कृषि कानूनों को वापस कराने पर आमादा है। सरकार के तमाम मान मनौव्वल के बावजूद किसान नेता मानने को तैयार नहीं हैं। इसी गतिरोध के दौरान…

साउथ की स्टार एक्ट्रेस समांथा ने क्यों हटा ली सोशल मीडिया से ये फोटो?, पढ़ें फैन्स ने क्या दी प्रतिक्रिया

मनोरनजन डेस्क। टॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस समांथा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। दिग्गज एक्टर अक्कीनेनी नागार्जुन की बहू अपने फैन्स को सही रिस्पॉन्स भी देती हैं। साथ ही समांथा का अपने सह कलाकारों और सेट पर बाकी लोगों के साथ दोस्ताना रवैया रहता है। शूटिंग के अलावा खाली समय में समांथा ने अपने फैशन डिजाइनर प्रीतम जुक्कलकर की गोद में पैर रखकर तस्वीर खिंचवा ली। इसके बाद एक्ट्रेस ने यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आई लव यू!” समांथा के प्रशंसकों ने फोटो देखते ही…

डेढ़ वर्षों के दौरान 4 सांसद और 14 विधायकों ने दीदी का छोड़ साथ, थामा कमल, एक और मंत्री राजीब बनर्जी का इस्तीफा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने का वक्त शेष रह गया है। सभी दलों ने अपनी तरफ से तैयारियां भी तेज कर दी हैं। लेकिन सूबे की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। ममता बनर्जी की पार्टी से नेताओं की विदाई का पिछले वर्ष शुरु हुआ सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। आलम ये है कि विगत डेढ़ वर्षों के दौरान पार्टी के चार सांसद और 14 विधायकों ने दीदी का साथ छोड़ हाथों में कमल…

800 साल बाद 23 जनवरी की रात को बन रहा है अद्भुत महासंयोग, सिर्फ इस एक राशि पर होगी शनिदेव की कृपा

धर्म डेस्क। आज के इस लेख में हम आपको ज्योतिष शास्त्र की उस 1 भाग्यशाली राशि के बारे में बता रहे हैं जिस पर 26 दिसम्बर की रात को अद्भुत महासंयोग बन रहा है । इस राशि के लोगों पर शनिदेव मेहरबान हो रहे हैं । इस राशि के लोगों के लिए शुभ समय की शुरुआत हो चुकी है । आइए जानते हैं यह भाग्यशाली राशि कौन सी है – आपका आने वाला समय बहुत ही शुभ हैं। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे है। अचानक धन में बढ़ोतरी…

पूर्व चीफ जस्टिस और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को जेड+ सुरक्षा

नई दिल्ली। सरकार ने पूर्व प्रधान CJI और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 66 वर्षीय गोगोई को देश भर में उनकी यात्रा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। राज्यसभा सदस्य गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी। गोगोई नवंबर, 2019 में चीफ जस्टिस के पद से सेवानिवृत्त हुए और बाद में सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य…

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने जगमोहन डालमिया की विधायक बेटी को पार्टी से निकाला, जानें वजह

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी ही पार्टी के विधायक वैशाली डालमिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया। टीएमसी ने यह फैसला अनुशासनात्मक समिति की बैठक के बाद लिया है। ज्ञात हो कि वैशाली डालमिया BCCI के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी है। बेल्ली से विधायक डालमिया TMC नेतृत्व के एक वर्ग के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुकी हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि पार्टी में ईमानदार लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।…