मंगल 28 जुलाई, 2026

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, CM खट्टर, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को टिकट

0
chunav lest

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हाल में ही पार्टी में शामिल होने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा से टिकट दिया गया है जबकि पिहोवा से पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे। दादरी से पहलवान बबीता फोगाट को टिकट दिया गया है। हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे।

ज्ञात हो कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने है। फिलहाल राज्य में भाजपा कवी सरकार है। एक के बाद एक कई बैठकों के बाद उम्मीदवारों के मान की घोषणा की गई है।

भाजपा ने हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी में हाल में शामिल हुए कुछ खिलाड़ियों को भी टिकट दिए गए हैं। पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को क्रमश: दादरी, पिहोवा और बरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 90 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के लिए 38 विधायकों को फिर से टिकट दिया है और उनमें से सात के टिकट काट दिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को हुई थी। खट्टर 2014 में करनाल सीट से चुनाव जीते थे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बिरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी। उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों