पूर्व BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ TNCA अध्यक्ष चुनी गयीं
चेन्नई। BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को गुरुवार को यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) की निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिससे वह भारतीय बोर्ड की राज्य इकाई की पहली महिला प्रमुख बन गयी हैं।
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे खत्म हो गई थी जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ रूपा ने नामांकन दाखिल किया। TNCA के नियमों के अनुसार वार्षिक आम बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। TNCA की कार्यकारिणी ने रविवार को बैठक में गुरूवार को चुनाव कराने का फैसला किया था।
