जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र (UN) का मध्यस्थता करने से इंकार, पाकिस्तान को फिर लगा झटका

नई दिल्ली। पाकिस्तान को फिर जम्मू-कश्मीर के मसले पर संयुक्त राष्ट्र से झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान के मध्यस्थता की मांग को ठुकरा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का मसला भारत-पाकिस्तान आपस में बातचीत कर सुलझाएं। एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टेफिन दुजारेक की ओर से बयान दिया गया है कि भारत-पाकिस्तान को किसी भी तरह के आक्रामक रवैये से बचना चाहिए और दोनों देशों को आपस में बातकर मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले महीने G7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, इसके अलावा वो पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी मिले थे। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी की तरफ से एंटोनियो गुटेरेस के सामने इस मसले को उठाया था।
ज्ञात हो कि बुधवार को मलीहा लोधी ने यूएन महासचिव से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया। इसी मुलाकात के बाद जब मीडिया की ओर से सवाल दागे गए तो UN महासचिव के प्रवक्ता ने बताया कि मध्यस्थता को लेकर संयुक्त राष्ट्र की स्थिति पहले जैसी ही है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पक्षों की तरफ से ऐसी अपील की जाएगी तो इस पर फैसला होगा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का ये बयान तब आया है जब पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.