राहुल को वायनाड दौरे में जब एक शख्स ने किया किस kiss, देखिए उनका रिएक्शन…….
वायनाड। केरल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उस वक्त एक अजीब स्थिति का सामना जब एक शख्स ने अचानक उन्हें किस KISS कर लिया। हालांकि, लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्कराने लगे।
राहुल गांधी इस समय 4 दिवसीय केरल दौरे पर हैं। लेकिन, बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है।
दरअसल, यात्रा को दौरान राहुल गांधी के तमाम गार्डों और सुरक्षा के घेरे को लांघते हुए एक शख्स ने उन्हें किस KISS कर लिया। KISS करने वाले शख्स ने पहले राहुल गांधी से हाथ मिलाया, उसके बाद उन्हें चूम लिया। हालांकि, राहुल गांधी इन चीजों से बेपरवाह होकर खड़ी गाड़ी में बैठकर लोगों से हाथ मिलाते रहे।
राहुल गांधी के साथ इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले, फरवरी रैली के दौरान गुजरात के वलसाड में एक महिला ने राहुल के गाल में किस किया था।
राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मैं अगले कुछ दिनों के लिए अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, वायनाड में हूं। बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करूंगा और इलाके में चल रहे पुनर्वास कार्य का जायजा लूंगा। ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं, मगर कुछ और काम किए जाने की अभी भी जरूरत है।”
सांसद राहुल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और संभावना है कि वह 30 अगस्त को दिल्ली लौट जाएंगे। दिन के पहले पड़ाव में राहुल राहत शिविरों में गए और चुंगम थलाप्पुज्हा गांव के सेंट थॉमस चर्च में ठहरे हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच उन्होंने राहत सामग्री बांटी।
