सोम 3 अगस्त, 2026

अनुराग कश्यप के खिलाफ BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दर्ज कराई शिकायत

0
anurag-kashyap_650x

नई दिल्ली। BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘‘सेक्रेड गेस्म’’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कश्यप निर्देशित वेब सीरीज के जरिये हिंदुओं और सिखों की भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

बग्गा ने कहा कि मैंने सिख ककार का अपमान करने पर संसद मार्ग थाने में सक्रेड गेस्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वेब सीरीज के दृश्य में सिख किरदार निभा रहे सैफ ली खान को अपना कड़ा फेंकते हुए दिखाया गया है, जो सिखों के पवित्र पांच ककार में से एक है। ककार धार्मिक चिह्ल हैं जिनमें केश, कंघा, कड़ा, कच्छा और कृपाण शामिल हैं। इस मामले पर कश्यप की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों