मंगल 28 जुलाई, 2026

मुख्यमंत्री ने अनेक जरूरतमंद मरीजों को स्वीकृत की आर्थिक सहायता

0
aarthik sahaayata

????????????????????????????????????

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अनेक जरूरतमंद मरीजों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता मंजूर की।

उन्होंने गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम जुनवानी निवासी अमृत लाल साहू को पेट की बीमारी के इलाज के लिए बीस हजार रूपए, जशपुर जिले की कांसाबेल विकासखंड के ग्राम देवरी की जोशीमती बाई को इलाज के लिए दस हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी प्रदान की। जोशमती बाई लकवा से पीड़ित हैं।

श्री बघेल ने भिलाई के रिसाली निवासी लक्ष्मी देवी चंद्राकर को इलाज के लिए बीस हजार रूपए की सहायता स्वेच्छानुदान से स्वीकृत। लक्ष्मी देवी को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मेढ़ा के बोहरण देवांगन ने भी इलाज हेतु आर्थिक सहायता का आवेदन मुख्यमंत्री को दिया, जिस पर उन्होंने दस हजार रूपए की राशि मंजूर की।

रायपुर पुरानी बस्ती की भुनेश्वरी यादव थैलेसीमिया रोग से ग्रसित हैं मुख्यमंत्री ने उन्हें दस हजार रूपए की स्वीकृत प्रदान की। इसी तरह दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के देवादा के निवासी प्रकाश शर्मा को प्रोस्टेट के इलाज के लिए बीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री ने मंजूर की।

मुख्यमंत्री की मदद से अब आगे पढ़ सकेगी नेहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मदद से राजधानी रायपुर के नजदीक धनेली गांव में रहने वाली नेहा अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी। 100 प्रतिशत दिव्यांग नेहा बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। आगे बी.सी.ए. करने के लिए उसने आज ही रावतपुरा कालेज में प्रवेश लिया और अपने पिता प्रमोद वर्मा के साथ जन-चौपाल में मुख्यमंत्री से मिलने आई। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान के रुप में बी.सी ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए 22 हजार रूपए मंजूर किए। जन-चौपाल में मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद पाकर नेहा खुशी-खुशी लौटी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों