सोम 3 अगस्त, 2026

TMC नेताओं द्वारा कटमनी लेने के खिलाफ भाजपा ने प.बंगाल में किया प्रदर्शन

0

TMC नेताओं द्वारा कटमनी लेने के खिलाफ भाजपा ने प.बंगाल में किया प्रदर्शन

कोलकाता। भाजपा ने सरकारी योजनाओं में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा ‘कट मनी’ यानी ‘कमीशन’ लेने के खिलाफ बृहस्पतिवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया। भाजपा ने राज्य सचिवालय सहित सरकारी कार्यालयों के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि हमने तृणमूल कांग्रेस के ‘कमीशन’ मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन था।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के कार्यालयों सहित राजरहाट बीडियो कार्यालय और हावड़ा जिला मजिस्ट्रेट बंगले के सामने भी प्रदर्शन हुए। ‘कट मनी’ वैसे धन को कहा जाता है जो सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से नेता कथित तौर पर वसूलते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों