सोम 3 अगस्त, 2026

कड़ी सुरक्षा में पति के साथ HC पहुंची साक्षी, अजितेश से कोर्ट में मारपीट की खबर

0

कड़ी सुरक्षा में पति के साथ HC पहुंची साक्षी, अजितेश से कोर्ट में मारपीट की खबर

इलाहाबाद। आज साक्षी मिश्रा की हाई कोर्ट में सुनवाई थी। साक्षी ने हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिसके बाद आज सुबह हाई कोर्ट पहुंचे साक्षी और अजितेश। अजितेश के पिटाई की खबर सामने आ रही है। अजितेश के वकील का कहना है कि हाई कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने अजितेश के साथ मारपीट की है, हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। बता दें कि बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उनके पति अजितेश कुमार अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। सुनवाई सुबह करीब 11 बजे जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की कोर्ट में होगी। इससे पहले साक्षी और अजितेश उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों