हेल्थ डेस्क। सुबह उठते ही ब्रश करते वक्त आप टूथपेस्ट ट्यूब को पकड़ते हैं, लेकिन क्या कभी नीचे के उस छोटे कलर के निशान पर ध्यान दिया है? सोशल मीडिया पर खबर फैली कि हर ट्यूब पर अलग रंग का बॉक्स बना होता है।
ये किसी तरह का डिजाइन नहीं है. बल्कि हर रंग के पीछे एक खास वजह और खास मतलब होता है। कई बार लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है और वो बिना इसे देखे ही पेस्ट खरीद लेते हैं। लेकिन ये जानकारी गलत है।
ट्यूब पर बना रंग उसके अंदर मौजूद इंग्रीडिएंट की जानकारी नहीं देता है। वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, ग्रीन है तो पेस्ट नेचुरल है. ब्लू मतलब दवा मिक्स, रेड केमिकल्स के साथ और ब्लैक तो पूरे केमिकल्स से बना होता है। बताया गया कि अगर आपने बिना जानकारी के ब्लैक वाला पेस्ट खरीद लिया तो इसका मतलब है कि आप सुबह-सुबह अपने मुंह के अंदर सिर्फ केमिकल ही डाल रहे हैं। ये काफी खतरनाक हो सकता है। लेकिन बाद में कई पेस्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने इन दावों की असलियत खोल दी।
सोशल मीडिया ने किया अवेयर
काफी समय से पेस्ट कंपनियां ऐसा कर रही है। जब से टूथपेस्ट लॉन्च हुए हैं, तब से ट्यूब्स के स्ट्रिप्स पर कलर बार देखे जा रहे हैं। अचानक खबर फैली कि इसकी खास वजह है। कंपनियां लोगों को बता रही है कि पेस्ट में क्या है? लेकिन उसे लिखने की जगह कंपनियों ने ये सीक्रेट कोड अपनाया है। ये खबर आग की तरह फैलने लगी और लोग वाकई इन कलर्स के आधार पर पेस्ट खरीदने लगे। इसके बाद कई वेबसाइट्स ने इसे फैक्ट चेक किया। अब सोशल मीडिया के जरिये अवेयरनेस फैलाई जा रही है। बता दें कि ये जानकारी गलत थी. इन कलर्स का इंग्रीडिएंट से कोई लेना देना नहीं होता है।
निकला मिथ
ये जानकारी मिथ है, कंपनियां कुछ नहीं छिपा रही हैं। ये अफवाह 2010 से घूम रही है। सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, ट्यूब के क्रिम्प (सील) पर कलर स्क्वेयर इंग्रीडिएंट्स का कोड लगा होता है। ग्रीन: 100% नेचुरल, ब्लू: नेचुरल+मेडिसिन, रेड: नेचुरल+केमिकल, ब्लैक: सिर्फ केमिकल्स. बताया तो ये भी गया कि रेड वाली अवॉइड करो, वरना कैंसर या जान का खतरा हो सकता है। लेकिन सच्चाई ये है कि ये कोड बकवास है। कोलगेट, हेल्थलाइन, स्नोप्स और साइंस फीडबैक ने इसे डिबंक किया। कलर स्क्वेयर्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए होते हैं। लाइट सेंसर्स को बताते कि ट्यूब कहां काटनी या सील करनी है। हाई-स्पीड मशीनें कलर से पैकेजिंग मैच करती हैं। ब्राउन, ऑरेंज जैसे कलर्स भी हो सकते, लेकिन कंज्यूमर के लिए इसमें कोई मैसेज नहीं होता है।
https://x.com/PoornimaNimo/status/1631316174117150721?s=20
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हर टूथपेस्ट के पैक के नीचे एक विशिष्ट रंग होता है।
क्या आप इन रंगों के अर्थ को जानते हैं?
- हरा: प्राकृतिक
- नीला: प्राकृतिक + दवा
- लाल: प्राकृतिक + रासायनिक संरचना
- काला: शुद्ध रासायनिक संरचना।
- उत्पादों के प्रति सतर्क रहें।
