कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही और संसद के कार्य में व्यवधान डाल रही है : राजनाथ सिंह

कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही और संसद के कार्य में व्यवधान डाल रही है : राजनाथ सिंह

नई दिल्र्ली। कर्नाटक के सियासी नाटक का असर संसद के दोनों सदनों में देखने को मिला जहं राज्यसभा में कांग्रेस के हंगामें की वजह से कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थागित करनी पड़ी वहीं लोकसभा में भी इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने सवाल उठाया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है। वो कांग्रेस अपने घर का मामला है। लेकिन कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही है। संसद के कार्य में व्यवधान डाल रही है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों की बेंगलुरु में गांधी प्रतिमा के सामने घरने पर बैठे हैं। वहीं भाजपा सरकार बनाने के अपने दावे कर रही है। भाजपा नेता शोभा ने कहा कि हमारे पास कांग्रेस जेडीएस गठबंधन से ज्यादा विधायक हैं। हमारे पास तकरीबन 107 विधायकों का समर्थन है। लेकिन वे गिरकर 103 पर पहुंच गए हैं। मुझे लगता है कि राज्यपाल को अब भाजपा को सरकार बनाने का फैसला लेना चाहिए।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.