सोम 3 अगस्त, 2026

हाफिज सईद समेत जमात के 12 करीबी सहयोगियों पर टेरर फंडिंग का मामला दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी- सूत्र

0

हाफिज सईद समेत जमात के 12 करीबी सहयोगियों पर टेरर फंडिंग का मामला दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी- सूत्र

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अमेरिका दौरे से चंद दिनों पहले प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद समेत संगठन के 12 अन्य नेताओं के खिलाफ आतंकवाद को धन मुहैया कराने और धन शोधन के लगभग दो दर्जन मामले दर्ज किए गए हैं।

द डॉन की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के अंतर्गत पंजाब के पांच शहरों में मामले दर्ज करने वाले अपराध निरोधक विभाग (सीटीडी) ने घोषणा की कि जेयूडी अल-अनफाल ट्रस्ट, दावातुल इरशाद ट्रस्ट और मुआज बिन जबल ट्रस्ट जैसे गैर-लाभकारी संगठनों की मदद से आतंकवाद का वित्त-पोषण कर रहा था।

इन गैर-लाभकारी संगठनों पर अप्रैल में प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि सीटीडी ने अपनी जांच में पाया था कि उनका संबंध जेयूडी और उसके शीर्ष नेतृत्व से है और उन पर पाकिस्तान में जमा किए गए धन से बड़ी संपत्ति बना आतंकवाद को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया था। लाहौर, गुजरांवाला, मुल्तान, फैसलाबाद और सारगोढ़ा में सीटीडी के पुलिस स्टेशनों में जेयूडी के नेताओं के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को 23 प्राथमिकी दर्ज की गईं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों