सोम 3 अगस्त, 2026

गृह मंत्री ने श्रृंखला यादव को श्रद्धांजलि दी : न्याय दिलाने हर संभव सहायता का आश्वासन

0

गृह मंत्री ने श्रृंखला यादव को श्रद्धांजलि दी : न्याय दिलाने हर संभव सहायता का आश्वासन

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग में छात्रा स्वर्गीय श्रृंखला यादव के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय श्रृंखला सादव की आज से कुछ दिन पूर्व दुर्ग में हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्री ने शोकाकुल परिवार को आश्वासन किया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें न्याय दिलाने हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि 17 वर्षीय छात्रा श्रृंखला यादव की हत्या के बाद से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था जिस पर श्री साहू ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार की ओर पीड़ित परिवार को शीघ्रातिशीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश भी दिए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों