शुक्र 24 जुलाई, 2026

मुख्यमंत्री ने शाला परिसर में रोपा नीम का पौधा

0

मुख्यमंत्री ने शाला परिसर में रोपा नीम का पौधा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मर्रा (विकासखण्ड पाटन) के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में नीम का पौधा रोपा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक आशीष छाबड़ा और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल गांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित राज्यस्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।

अतिथियों ने भी शाला परिसर में नीम के साथ आंवला, करंज, जामुन, आम और अमलतास के 65 पौधे रोपित किए। शाला परिसर में बच्चों ने एक बाड़ी भी लगाई है, जिसमें लौकी, भाटा, टमाटर और मिर्ची जैसी सब्जियां और केला, पपीता और कटहल के फलदार पौधे लगाए गए हैं। दुर्ग संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप वासनिकर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्रा के प्रधान पाठक गंगूराम साहू इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों