जनसंपर्क द्वारा लगायी गयी आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी
अम्बिकापुर। उदयपुर जनपद के रामगढ़ पहाड़ी पर आयोजित रामगढ़ महोत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा रामगढ़ पहाड़ी की प्राकृतिक सौंदर्य एवं पुरातात्विक स्थलों के साथ ही जिले के विकास को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गयी थी। इसके साथ ही वन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, क्रेडा विभाग, जल संसाधन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकास प्रदर्शनी लगायी गई।