रवि 2 अगस्त, 2026

जागरूकता ही सिकल सेल से बचने का उपाय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0

जागरूकता ही सिकल सेल से बचने का उपाय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों को सिकल सेल के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता से ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विश्व सिकल सेल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में एक बड़ी आबादी इस बीमारी से पीड़ित है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित माता-पिता से ही यह अगली पीढ़ी तक पहुंचती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने परिवार, समुदाय और प्रदेश के लोगों को जागरूक कर ही सिकल सेल से बच सकते हैं। उन्होंने इसका प्रसार रोकने विवाह के पूर्व वर-वधू का रक्त परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने कहा। उन्होंने कहा कि सिकल सेल के समुचित प्रबंधन, खान-पान और सही जीवन शैली अपनाकर इसके रोगियों का जीवन लंबा और सुखदायी बनाया जा सकता है। सिकल सेल की जांच गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर युवावस्था तक कभी भी की जा सकती है।

* विश्व सिकल सेल दिवस आज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों