रवि 2 अगस्त, 2026

मुख्यमंत्री ने दी कबीर जयंती की बधाई

0

मुख्यमंत्री ने दी कबीर जयंती की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। संत कबीर समाज में फैले आडंबर और जात-पात के सख्त विरोधी थे। संत कबीर ने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। वे आम बोलचाल की भाषा का इतनी सहजता से प्रयोग करते थे कि उनकी सीख सीधे लोगों के दिलों में अपनी पैठ बना लेती थी। संत कबीर के इन जीवन मूल्यों का छत्तीसगढ़ के जन-जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। संत कबीर के जीवन दर्शन को अपनाकर हम छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे ले जा सकते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों