रवि 2 अगस्त, 2026

आरटीआई का जवाब नहीं दे रहे हैं विभागीय अधिकारी – अग्रवाल

0

आरटीआई का जवाब नहीं दे रहे हैं विभागीय अधिकारी – अग्रवाल

रायपुर। आरटीआई एक्टिविस्ट और कांग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने कहा है कि भाजपा शासन के 15 सालों में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ चला था कि कांग्रेस सरकार आने के बाद जब परत दर परत फाइलें खुल रही हैं तो उनसे जवाब देते नहीं बन रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित एक जानकारी प्राप्त करने के लिए 22 अप्रैल को एक आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी, जिसका जवाब उन्हें 15 मई को मिला। जवाब में यह लिखा था कि आपके पत्र के साथ पोस्टल ऑर्डर को रिक्त रखा गया है जिसके बाद 24 मई को अपील लगाई, जिसकी सुनवाई 30 मई को हुई। अपील अधिकारी ने संबंधित विभाग के जन – सूचना अधिकारी को 8 दिन में उपयुक्त जानकारी बिना किसी शुल्क के याचिकाकर्ता को देने का आदेश किया है, जिसके बाद 6 जून को संजीव अग्रवाल को एक पत्र मिलता है जिसमें यह लिखा होता है कि संबंधित विभाग के पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है क्योंकि फाइलें उनके हेड क्वार्टर में है जबकि आरटीआई के नियम के अनुसार किसी भी विभाग को उनकी फाइलें हेड ऑफिस में जमा करने से पहले, उन दस्तावेज़ों की प्रतिलिपि को सत्यापित कर कार्यालय में रखना अनिवार्य है ताकि सूचना के अधिकार के तहत यदि कोई जानकारी मांगी जाए तो वह दी जा सके। इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री से करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों