सोम 3 अगस्त, 2026

स्काई वॉक पर भूपेश ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

0

स्काई वॉक पर भूपेश ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

रायपुर। स्काई वॉक पर सियासत लगातार गर्म है। स्काई वॉक को लेकर भाजपा नेता की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का र्को भी नेता दोपहर में एक घंटा जाकर स्काई वॉक पर जाकर खड़े होकर दिखायें। नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि स्काई वॉक का न तो मैं विरोध कर रहा हूं, और न ही समर्थन. नागरिकों का अभिमत लिया जा रहा है इसका क्या उपयोग है. स्काई वॉक की प्रक्रिया में बहुत गड़बडि़यां हुई है. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा नेता और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत ने स्काई वॉक को ढहाए जाने की खबर पर कहा था कि ये जनता के पैसा से बना है, किसी व्यक्ति की हठधर्मिता का पैसा नहीं है. जरूरत पड़ी तो बीजेपी सड़क तक की लड़ाई लड़ेगी.बघेल ने आरक्षकों की भर्ती पर कहा कि इस मामले में गृह विभाग फैसला लेगा. वहीं नक्सली कार्रवाई पर उन्होंने जवानों को बधाई दी. नीति आयोग की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य के हितों को उठाया जाएगा. अलग-अलग एजेंडे पर तैयारी करके जा रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों