रवि 2 अगस्त, 2026

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

0

सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

धमतरी। सदरबाजार निवासी विक्की बुरड़ उर्फ विकास ने अपने फेसबुक में राजधानी में निर्माणाधीन स्काई वॉक के मुद़्दे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन लालवानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, निखिलेश देवान ने थाने में लिखित में शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक विक्की बुरड़ के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 507 और प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों