शुक्र 24 जुलाई, 2026

बंगाल को मिनी पाकिस्‍तान बना रही हैं ममता बनर्जी : JDU का आरोप

0

बंगाल को मिनी पाकिस्‍तान बना रही हैं ममता बनर्जी : JDU का आरोप

पटना। JDU प्रवक्‍ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्‍य में मिनी पाकिस्‍तान बना रही हैं। पटना में मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए आलोक ने आरोप लगाया कि बिहारियों को उनके राज्य से बाहर निकाला जा रहा है और ‘‘हमारे लोगों को उनके राज्य से भागने के लिए मजबूर करने वाले लोग बंगाली नहीं हैं। वे रोहिंग्या हैं।’’

नीतीश जी को एक फ़ेल राज्य मिला था जो आज 13वर्षों के बाद टॉपर की जगह आ गया, मोदी जी ने गुजरात को शीर्ष पे पहुँचाया । नीतीश जी और मोदी जी में बहुत समानता हैं अंतर हैं तो सिर्फ़ “पार्टी”इसीलिए अपनी पार्टी का विस्तार करना हम सभी की प्राथमिकता हैं । विस्तार चुनाव में होता हैं

आलोक ने कहा कि बनर्जी ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य से बाहर राजग के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए धन्यवाद दिया है, लेकिन इससे उनकी गलतियां कम नहीं हो जातीं। जदयू अपने रूख पर कायम है। आलोक ने यह भी कहा कि बिहार से किसी दूसरे राज्‍य के लोगों को नहीं भगाया जाता है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार नीत जदयू ने गत रविवार को दिल्ली, झारखंड, जम्मू और कश्मीर तथा हरियाणा के विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने की घोषणा की ताकि वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सके।

बनर्जी JDU की सहयोगी भाजपा की विरोधी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के बाहर राजग के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए धन्यवाद और बधाई दी थी। कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान जिले में कोलकाता से पटना आ रही एक बस के यात्रियों से एक होटल के मालिक और उसके अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों