5 साल की लापता बच्ची का मिला शव

0

5 साल की लापता बच्ची का मिला शव

गरियाबंद। गरियाबंद के दर्रापारा निवासी लखन ध्रुव की पांच साल की बच्ची कल से लापता थी आज उसका शव बरामद कर लिया गया है। घर के बाहर निर्माणाधीन पानी टंकी से बच्ची के शव को बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। परिजनों ने बताया कि बच्ची रविवार को अपनी सहेलियों के साथ खेलने गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी और बच्ची को खोजने का प्रयास शुरू हुआ.पुलिस मानकर चल रही खेलते वक्त बच्ची का ध्यान नहीं गया और पानी की टंकी में गिर गई। वैसे पुलिस सारी संभावनाओं को लेकर तलाश कर रही थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों