हेल्थ डेस्क (Bns)। मौसम में बदलाव आते ही कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। जैसे सर्दी, खांसी और कफ की समस्या। मौसम बदलते ही ये परेशानियां लोगों को जकड़ लेती हैं। कई उपायों के बाद भी कई बार इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी इससे ग्रसित हैं तो आपको महज एक ड्रिंक से इससे राहत मिल सकती है। ये ड्रिंक अजवाइन और गुड़ का पानी है जो सर्दी, खांसी और कफ से राहत दिलाता है।
इस पानी को गर्म-गर्म पीने से छाती में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। इतना ही नहीं ये ड्रिंक पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है। आयुर्वेद में गुड़ और अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन और गुड़ दोनों की प्रकृति गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इससे शरीर के दर्द से काफी राहत मिलती है। सर्दी से बचने के लिए दिन में कम से कम एक बार किसी भी रूप में अजवाइन और गुड़ का सेवन करना चाहिए।
गुड़ और अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये फायदे-
मौसम में बदलाव आते ही कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। जैसे सर्दी, खांसी और कफ की समस्या। मौसम बदलते ही ये परेशानियां लोगों को जकड़ लेती हैं। कई उपायों के बाद भी कई बार इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी इससे ग्रसित हैं तो आपको महज एक ड्रिंक से इससे राहत मिल सकती है। ये ड्रिंक अजवाइन और गुड़ का पानी है जो सर्दी, खांसी और कफ से राहत दिलाता है।
इस पानी को गर्म-गर्म पीने से छाती में जमा बलगम भी आसानी से निकल जाता है। इतना ही नहीं ये ड्रिंक पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत दिलाती है। आयुर्वेद में गुड़ और अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन और गुड़ दोनों की प्रकृति गर्म होती है, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। इससे शरीर के दर्द से काफी राहत मिलती है। सर्दी से बचने के लिए दिन में कम से कम एक बार किसी भी रूप में अजवाइन और गुड़ का सेवन करना चाहिए।
सर्दी और कफ से राहत:
अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो आपके लिए अजवाइन और गुड़ का पानी बेहद फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन और गुड़ दोनों ही गर्म होते हैं ऐसे में ये सर्दी और खांसी के इलाज में कारगर साबित होते हैं। अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से छाती में जमे कफ से भी राहत मिलती है। गुड़ और अजवाइन की चाय पीने से सर्दी में काफी राहत मिलती है। आपको दिन में कम से कम दो बार इस चाय या पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।
पेट दर्द में मददगार:
आयुर्वेद की मानें तो पेट की सूजन और दर्द को कम करने के लिए अजवाइन और गुड़ दोनों ही काफी अच्छे होते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग और दर्द होता है उनके लिए गुड़ और अजवाइन का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। इस ड्रिंक को पीने से पेट दर्द की समस्या काफी हद तक कम होती है। साथ ही साथ पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो गुड़ और अजवाइन की चाय भी पी सकते हैं।
कमर दर्द से राहत:
आज के समय में कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में गुड़ और अजवाइन का पानी आपके काम आ सकता है। कई बार सर्दी जुकाम के चलते भी कमर में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में आप गुड़ और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन लेनी है और 2 बड़े टुकड़े गुड़ के साथ गर्म कर लेना है। अब इसे उबालकर पी लें. आप चाहें तो ऐसा भी कर सकते हैं कि पहले अजवाइन और पानी को उबालकर पी लें और फिर ऊपर से गुड़ खा लें। इससे आपको कमर दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
खांसी में आएगी काम:
अगर आप खांसी से परेशान हैं तो गुड़ और अजवाइन का पानी पी लें। इसके लिए भी फायदेमंद साबित होगा। कुछ दिनों तक लगातार गुड़ और अजवाइन की चाय पिएं। आपकी पुरानी खांसी काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
बवासीर में फायदा:
बवासीर की परेशानी में कई बार कुछ भी काम नहीं आता है ऐसे में आप गुड़ और अजवाइन का पानी ट्राई करके देखें. गुड़ और अजवाइन गर्म होते हैं और शौच में होने वाली परेशानी को कम करते हैं। बवासीर के मरीज दिन में 2 से 3 बार गुड़ और अजवाइन की चाय पी सकते हैं।