शनि 25 जुलाई, 2026

आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी

0

आरक्षक भर्ती मामले में फिर हाईकोर्ट पहुंचे परीक्षार्थी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग द्वारा साल 2018 में आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजित किया गया था, जिसका रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद कोर्ट ने विभाग को 60 दिन में रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। वहीं, दूसरी ओर 100 से अधिक अभ्यर्थी सोमवार को एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंचे हैं और उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा साल 2017 में आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद साल 2018 में परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के लगभग लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। मार्च 2019 में कुछ अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी नहीं करने के संबंध में हाईकोर्ट में याचका लगाई थी। अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस विभाग को 60 दिन के भीतर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन 60 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों