सोम 27 जुलाई, 2026

weather-update IMD: गर्मी गई तो अब ठंड निकालेगी दम…, 3 दिन भारी बारिश के आसार, पढ़ें देशभर के लिए IMD का अपडेट..

0

नई दिल्ली। मानसून जाने को है और ठंड दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने मानसून की तरह सर्दी-ठंड के लिए भी भविष्यवाणी की है, जिसके अनुसार इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी। कई राज्यों में तापमान 3 डिग्री तक और माइनस में जा सकता है। क्योंकि मानसून अभी गया नहीं है, इसलिए अभी तक बारिश भी लगातार हो रही है, जिससे सुबह-शाम अब उमस नहीं ठंडक का अहसास होने लगा है। पिछले एक महीने से तो हर रोज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन और बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

https://x.com/Indiametdept/status/1835407223859908782

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते पश्चिमी और मध्य भारत में बादल खूब बरस सकते हैं। 15 से 17 सितंबर और 17 से 18 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बांग्लादेश के पास समुद्र में दबाव का क्षेत्र बनने से 15 से 20 सितंबर के बीच समुद्र तटीय राज्यों और उनसे सटे राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने का खतरा है तो लोग संभलकर रहें।

https://x.com/Indiametdept/status/1835336859804934652

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में पिछले 3 दिन से रोज बारिश हो रही है। हालांकि बीते दिन धूप खिली, लेकिन बादल भी छाए रहे। शाम को बौछारें पड़ीं और हवाएं चलीं। आज रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 33 न्यूनतम तापमान 23 रहेगा। कल सोमवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा। 17 से 19 सितंबर के बीच 3 दिन बारिश हो सकती है। 20 सितंबर से मौसम फिर बदलेगा और इसके बाद बारिश होने की संभावना नहीं, लेकिन लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है। आज सुबह भी मौसम में ठंडक रही और हवाएं भी चल रही थीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों