सोम 27 जुलाई, 2026

मैं इस्तीफा देने को हूं तैयार… लोगों की खातिर इस्तीफा देने को तैयार, 2 घंटे तक खाली कुर्सियों के सामने किया इंतजार, बातचीत के लिए डॉक्टरों ने नहीं किया..

0
CM-Mamata-Banerjee

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पिछले महीने ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से राज्य सरकार की बातचीत आज भी नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हड़ताली डॉक्टरों से बातचीत करने के लिए दो घंटे तक इंकजार करती रहीं लेकिन डॉक्टर बातचीत करने नहीं आए। इस गतिरोध पर ममता बनर्जी ने कहा है कि वह लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं लोगों की खातिर मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर की हत्या मामले में मैं भी भी न्याय चाहती हूं।” उन्होंने कहा, “मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि आज आरजी कर गतिरोध खत्म हो जाएगा।”

https://x.com/ians_india/status/1834231939814810105

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए आज भी दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे बैठक स्थल पर नहीं आए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरजी कर मामले में गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से बातचीत करने की तीन बार कोशिश की। सीएम ने कहा, हमारे पास जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था थी, हम उच्चतम न्यायालय की अनुमति से इसे उनके साथ साझा कर सकते थे लेकिन चूंकि आरजी कर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए जूनियर डॉक्टरों की मांग के अनुसार उनके साथ बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों