लापरवाही से जच्चा- बच्चा की मौत,महिला डॉक्टर निलंबित

0

लापरवाही से जच्चा- बच्चा की मौत,महिला डॉक्टर निलंबित

कोरिया। महिला डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत होने के बाद मामले की गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने महिला डॉक्टर को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोरिया कलेक्टर और सीएमएचओ अस्पताल पहुंचे और मृतक की माँ को 10 हजार।पए सहायता राशि के रूप में तत्काल प्रदान किये। महिला डॉक्टर के खिलाफ गंभीर शिकायत मिलने के बाद राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। कोरिया कलेक्टर और सीएमएचओ महिला डॉक्टर को निलंबित करने के बाद दो दिनों में बलरामपुर जिला अस्पताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरी महिला डॉक्टर को नियुक्त करने के आदेश दिए है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने एक हफ्ते के अंदर मृतक के परिजनों को 2 लाख।पए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों