मौसम डेस्क (Bns)। जून का महीना जाते-जाते भीषण गर्मी से देश को झुलसा रहा है। सूर्य देव की तपिश और हीटवेव लोगों की जान निकालने में अमादा है। सड़के गर्म भट्टी की तरह तप रहीं हैं। वहीं, हीटवेव का कहर लगातार जारी है। पहाड़ से मैदान तक आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू का डबल डोज लोगों की जान ले रहा है।
उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। मंगलवार को देश की राष्ट्रीय राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, बुधवार, 19 जून से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने के साथ-साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। साथ ही, पूरे दिन तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
https://x.com/Indiametdept/status/1802948364620935619
दिल्ली में भीषण लू, 19 जून से कुछ राहत! दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रही। सफदरजंग वेधशाला ने 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो मौसमी औसत से 6.4 डिग्री ज़्यादा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री ज़्यादा था। पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसमी औसत से 7 डिग्री अधिक है। इसी तरह, लोधी रोड में 45.6 डिग्री सेल्सियस, रिज क्षेत्र में 46.3 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 46.4 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। हालांकि, बुधवार (19 जून) से राष्ट्रीय राजधानी में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 18 से 20 जून: असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
- 18 जून: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अगले तीन दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिसके बाद गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
- 18 से 20 जून: कोंकण और गोवा में।
- 19 से 20 जून: मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- 18 जून: केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम।
- 20 जून: तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
- 18 से 20 जून: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति
गर्म रात से क्या मतलब?
मौसम विभाग के अनुसार, ‘गर्म रात’ तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो। दूसरी ओर, लू तब चलती है जब अधिकतम तापमान 40°C से अधिक हो, जबकि सामान्य से 4.5°C या उससे अधिक हो।