शुक्र 24 जुलाई, 2026

नए महाधिवक्ता नहीं लेंगे फॉलोगार्ड और बंगला

0

नए महाधिवक्ता नहीं लेंगे फॉलोगार्ड और बंगला

बिलासपुर। सतीश चंद्र वर्मा ने महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण करने के बाद मिलने वाली सभी सुविधाओं को लेने से इंकार कर दिया है. महाधिवक्ता ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस पायलेटिंग और फॉलो गार्ड की सुविधा लेने से इंकार कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने महाधिवक्ता को मिलने वाला बंगला भी लेने से मना कर दिया है. महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने बंगले में आबंटित कर्मचारी रमेश कुमार यादव तथा धनेश्वरी बाई यादव की सेवाओं को भी हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में लौटा दिया है. उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के अवर सचिव महादेव आगरकर को भेजी चि_ी में लिखा है कि उक्त कर्मचारियों की सेवाओं की आवश्यकता मुझे निवास में नहीं है. लिहाजा इसे महाधिवक्ता कार्यालय को लौटाई जाती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों