शनि 1 अगस्त, 2026

पैसे, मोबाइल न देने पर युवक को चाकू मारा, आरोपी फरार

0

पैसे, मोबाइल न देने पर युवक को चाकू मारा, आरोपी फरार

रायपुर। शुक्रवार रात कलर्स मॉल के पास तीन युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया। काम कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तीन युवकों ने वहां रोककर उसे चाकू मार दिया। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस के मुताबिक सदरबाजार का तिलक साहू(24)बीती रात धमतरी रोड से अपने घर लौट रहा था, तभी कलर्स मॉल के पास एक्टीवा सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। वे तीनों उससे पैसे और मोबाइक की मांग करने लगे। यह सब कुछ न देने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके गले के पीछे और हथेली पर चाकू मार दिया। लहूलुहान युवक ने इसकी शिकायत टिकरापारा पुलिस में की। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों