शुक्र 24 जुलाई, 2026

विधायक ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण

0

विधायक ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण

जगदलपुर। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जौन हर वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके बीमारियों के विषय में तथा ईलाज के विषय में संबंधित डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ से चर्चा की। विधायक रेखचंद जैन स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी जगदलपुर के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के विषय पर अक्सर चर्चा करते हैं।

उन्होंने कहा कि महारानी अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। विधायक रेखचंद जैन बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाया है, और जनता के लिए ही काम करना उनका कर्तव्य है। इसलिए मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता के विषय में सोचते हुए अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने अलग-अलग वार्ड में जाकर अलग अलग लोगों से उनकी बीमारी और ईलाज के विषय में चर्चा की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों