भुईयां कार्यक्रम के तहत शिविर चार जून तक
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में पटवारियो द्वारा 4 जून तक हल्कावार रोस्टर तैयार कर शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने इस संबंध में सभी एसडीएम को पत्र जारी कर भुईयां साफ्टवेयर के डॉटा की त्रुटि सुधार हेतु शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि पटवारियों द्वारा यह जानकारी उपलब्ध करायी गई है कि नवीन साफ्टवेयर वर्जन में भूमि स्वामियां के नाम व रकबा में अंतर प्रदर्शित हो रहा है। इसके कारण सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रबंधकों को भी तकनीकी कठिनाई हो रही है। शिविर में त्रुटियों का सुधार किया जाएगा।
