59 हजार 468 किसानों से 30 लाख 68 हजार क्विंटल धान की खरीदी
मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्नदाता किसानों का सम्मान बढ़ाने और उनके हितों के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा उपार्जित धान की खरीदी की है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे है। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ ही जीने के लिए संजीवनी मिल गई है। जिले में स्थापित 88 खरीदी केंद्रों एवं सोसायटी के माध्यम से 59468 किसानों से 767 करोड़ से अधिक राशि के 30 लाख 68 हजार 520 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।
मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम फंदवानी के 39 वर्षीय कृषक कनक राम साहू ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ धनहा खेत है। इस वर्ष 75 क्विंटल सोसायटी में धान बेचा है। जिससे नया पक्का मकान बनवा रहा हूं। एक लड़का और दो लड़की की पढ़ाई लिखाई में खर्च होगा। ग्राम मोतिमपुर के 45 वर्षीय कृषक जग्गू ने बताया कि 15 क्विंटल खरीदी केंद्र में धान बिक्री किया है। धान का पैसा नातिन की शादी में काम आया। ग्राम जमकुही के राजाराम साहू ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 200 क्विंटल धान बेचा है। खेत में नलकूप खनन, सोलरपंप स्थापित करवाया है। बोनस की राशि खेती बाड़ी काम में आयेगा। ग्राम बीरगांव के 50 वर्षीय किसान संतोष सोनकर ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ जमीन है। 150 क्विंटल सोसायटी में धान बेचा है। नया पक्का मकान का निर्माण करवा रहा हूं। बच्चों की पढ़ाई में खर्च करने की बात कही। ग्राम भटगांव के प्रशांत दुबे का कहना था कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसका किसानों को निश्चित रूप से लाभ मिल रहा है। उसने बताया कि सोसायटी में 200 क्विंटल धान बिक्री किया है जिससे नया मकान बनवाने, खेत मरम्मत एवं बच्चों को स्कूलों में भर्ती कराने में खर्च किया है।
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष ठाकुर ने बताया कि अखरार उपार्जन केंद्र में 34980.8 क्विंटल, डिंडौरी उपार्जन केंद्र में 47576.8 क्विंटल, चंदली उपार्जन केंद्र में 28491.2 क्विंटल, झाफल में 26573 क्विंटल, डोंगरिया में 93210.4 क्विंटल, लोरमी में 62322 क्विंटल, नवाडीह में 29972.6 क्विंटल, वेंकटनवागांव में 29430.2 क्विंटल, विचारपुर में 42138.4 क्विंटल, पैजनिया में 25262 क्विंटल, सुरेठा में 65692.8 क्विंटल, खपरीकला में 31874.8 क्विंटल, लगरा में 54295.8 क्विंटल, खाम्ही में 59652.4 क्विंटल, फुलझर में 62480.8 क्विंटल, बोड़तरा में 51173.2 क्विंटल, दाउकापा में 38117.2 क्विंटल, कंतेली में 28464 क्विंटल, देवरी में 28100.4 क्विंटल, नवागांव (घुठेरा) में 24676.4 क्विंटल, गुरूवाईनडबरी में 56177.6 क्विंटल, तेलीमोहतरा में 33973.6 क्विंटल, मनोहरपुर में 47845.2 क्विंटल, भालुखोंदरा में 36093.2 क्विंटल, सिंघनपुरी में 39191.6 क्विंटल, कोदवा में 39988.8 क्विंटल, गीधा में 29374.4 क्विंटल, धरमपुरा में 33908.2 क्विंटल, चकरभाठा में 38296.2 क्विंटल, टेढ़ाधौरा में 37196.8 क्विंटल, दुल्लापुर में 25742.8 क्विंटल, पौनी में 31582.4 क्विंटल, निरजाम में 55198.4 क्विंटल, झगरहटा में 19472 क्विंटल, फंदवानी में 33842.8 क्विंटल, भटगांव में 39431.6 क्विंटल, हथनीकला में 37454.4 क्विंटल, मुंगेली में 26157.6 क्विंटल, लालाकापा में 36593.8 क्विंटल, नवागांव में 45980.8 क्विंटल, टेमरी में 41981 क्विंटल, बुंदेली में 51496.8 क्विंटल, पंडरभाठा में 46100 क्विंटल, छटन में 39439.2 क्विंटल, सेमरकोना में 25455 क्विंटल, तरवरपुर में 9048.4 क्विंटल, मदनपुर में 36636.8 क्विंटल, सिंगारपुर में 46381.2 क्विंटल, जरहागांव में 37518.4 क्विंटल, दशरंगपुर में 31020.8 क्विंटल, तेलियापुरान में 48112.8 क्विंटल, मसनी में 31045.8 क्विंटल, खम्हरिया में 15053.2 क्विंटल, पदमपुर में 20065.6 क्विंटल, फरहदा में 20306.8 क्विंटल, बीरगांव (जरहागांव) में 12190.8 क्विंटल, ठकुरीकापा में 25692.4 क्विंटल, बरेला में 27440.4 क्विंटल, धनगांव में 30329.6 क्विंटल, भठलीकला में 34006.4 क्विंटल, अमलीकापा में 15854.4 क्विंटल, अमोरा में 20843.2 क्विंटल, कुकुसदा में 11490 क्विंटल, जेवरा में 19036.4 क्विंटल, पूंछेली में 13920 क्विंटल, पथरिया में 77715.2 क्विंटल, सिलतरा में 35387.2 क्विंटल, केंवटाडीह में 12152.4 क्विंटल, गोईन्द्री में 27072 क्विंटल, लौदा में 33926 क्विंटल, गंगद्वारी में 37525.6 क्विंटल, पत्थरगढ़ी में 47971.4 क्विंटल, सिलदहा में 40541.6 क्विंटल, धरदेई में 46271 क्विंटल, पडि़याईन में 45236.6 क्विंटल, किरना में 25524.8 क्विंटल, चंद्रखुरी में 23882.6 क्विंटल, घुटेरा में 25392.6 क्विंटल, पीपरलोड में 19851.2 क्विंटल, हिंछापुर में 27620 क्विंटल, ककेड़ी में 25324.8 क्विंटल, बदरा में 25970.8 क्विंटल, रामबोड़ में 30856.6 क्विंटल, सकेत में 31728.4 क्विंटल, धूमा में 27254 क्विंटल, सरगांव में 33748.4 क्विंटल एवं सांवा में 31709.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।