नवीन पटनायक ने लगातार 5वीं बार संभाली उड़ीसा की कमान,ली CM पद की शपथ

0

नवीन पटनायक ने लगातार 5वीं बार संभाली उड़ीसा की कमान,ली CM पद की शपथ

भुवनेशवर। नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल गणेशी लाल ने शपथ दिलाई। ये पांचवीं बार है जब पटनायक ने राज्य की सत्ता पर काबिज होकर ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है। भुवनेश्वर के एक्जिविशन ग्राउंड में आज सुबह आयोजित कार्यक्रम में नवीन पटनायक के साथ ही कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

लोकसभा चुनाव के साथ हुए ओडिसा विधानसभा चुनाव में सिक्किम के पवन चामलिंग की तर्ज पर नवीन पटनायक ने ओडिशा को अपना मजबूत दुर्ग बना लिया। बीजू जनता दल ने मोदी की सुनामी में भी लोकसभा की 12 सीटों को अपने नाम किया जबकि राज्य विधानसभा चुनाव में बीजद को 112 सीट मिली हैं, भाजपा को 23 और कांग्रेस के हिस्से सिर्फ नौ सीटें आई हैं। राज्य में भाजपा को 32 प्रतिशत वोट मिला है। जबकि बीजद को 44 प्रतिशत वोट मिले है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों