अरुणाचल में पेमा खांडू ने संभाली कमान ,ली CM पद की शपथ

अरुणाचल में पेमा खांडू ने संभाली कमान ,ली CM पद की शपथ

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में देशभर में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में जीत का परचम लहराने वाले BJP नेता पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अरुणाचल में भाजपा की शानदार जीत के सूत्रधार बने पेमा खांडू को प्रदेश के राज्यपाल BD मिश्रा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू के अलावा चोवना मेन समेत मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों को भी राजभवन में शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस महज चार और एनपीपी महज पांच सीटें जीत सकी। अरुणाचल में बीजेपी को 50.94 फीसदी वोट मिले जबकि कांग्रेस को 17.14 फीसदी वोट मिला।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.