फैक्ट्री में वेल्डर पर गिरा लोहा, मौत

0

फैक्ट्री में वेल्डर पर गिरा लोहा, मौत

रायपुर। उरला की एक फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर गंभीर वेल्डर की बीती रात यहां के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। इस मामले में मुआवजा आदि को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक उरला की ग्रेविटी फेरस कंपनी में अछोली उरला का एक युवक जगजीवन डड़सेना(36)वेल्डर का काम करता था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से हफ्तेभर पहले उसे फैक्ट्री में बिना कोई सुरक्षा उपलब्ध कराए लोहे के एक हेंगर को ऊंचाई पर जाकर वेल्डिंग करने कहा गया। यह युवक वहां वेल्डिंग का काम कर रहा था, तभी उस पर लोहे का हेंगर गिर गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। उरला पुलिस का कहना है कि वेल्डर की मौत पर फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन से आगे पूछताछ की जाएगी। खासकर सुरक्षा आदि को लेकर पूछताछ करते हुए दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर पीडि़त परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिवारवालों से पूछताछ चल रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों