स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बीजापुर। नक्सली मामले में फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष फगनू मड़कामी जंगल में फायरिंग कर हमला करने एवं 05/2016 में बोदली नहर नाली के पास बम प्लांट करने की वारदातों में शामिल रह चुका है। वही जिला दंतेवाड़ा में भी गिरफ्तार नक्सली फगनू के विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के मामले में 2 स्थाई वारंट लंबित है। वारंटी फगनू मड़कामी वर्ष 2005 से नक्सली संगठन में सक्रिय होकर कार्यरत है। उक्त कार्यवाही जिला बल एवं डीआरजी द्वारा की गई।