शनि 1 अगस्त, 2026

शराब दुकान के सामने बलवा, 7 गिरफ्तार

0

शराब दुकान के सामने बलवा, 7 गिरफ्तार

रायपुर। लखौली(आरंग) शराब दुकान के सामने बीती रात बलवा हो गया। शराब खरीदी के लिए पहुंचे लोगों ने लाइन लगाने की बात पर गाली-गलौज करते हुए वहां के सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक लखौली (आरंग) की शराब दुकान में शाम होते ही खरीददारों की भीड़ बढ़ जाती है। बीती शाम भी वहां शराब खरीददारों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान वहां का सेल्समैन संजू ढीढी उन सभी को बार-बार लाइन लगाने पर जोर देता रहा। लाइन न लगाने पर वहां अव्यवस्था की स्थिति बनती रही। इस बीच खरीददारों का वहां के सेल्समैन के साथ विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों ने शराब दुकान के भीतर घुसकर सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की शिकायत सेल्समैन ने रात में ही आरंग पुलिस में की। पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर वहां मारपीट करते हुए गाली-गलौज, धमकी देने वाले सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए लोगों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों