शनि 1 अगस्त, 2026

थानों में जब्त बिसरा किया गया नष्ट

0

थानों में जब्त बिसरा किया गया नष्ट

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के विभिन्न थानों में घटना-दुर्घटना में हुए मर्ग कायमी से जब्त बिसरा का कल नष्टीकरण किया गया। ज्ञात हो कि पोस्टमार्टम में बिसरा जब्त किया जाता है, जिसका एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद नष्टीकरण किया जाना होता है, जिसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से नष्टीकरण हेतु विधिवत अनुमति लेकर नष्ट किया गया। जिसमें थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद से 26 प्रकरण, थाना राजिम से 36 प्रकरण, थाना छुरा से 32 प्रकरण, थाना पाण्डुका से 64 प्रकरण, थाना फिंगेश्वर से 57 प्रकरण, थाना मैनपुर से 20 प्रकरण, थाना अमलीपदर से 7 प्रकरण, थाना देवभोग में 6 प्रकरण थे।

जिले के पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे द्वारा लगातर जब्ती माल के निकाल के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में क्रमबद्ध योजना बनाकर सभी थानों से जब्ती माल का विधिवत निराकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में जब्त बिसरा का नष्टीकरण किया गया। जब्त बिसरा को उसके दुर्गंध के कारण एक अलग कक्ष में रखा जाता है।

थाने के विभिन्न मर्ग प्रकरणों में जब्त बिसरा को कल श्मशान घाट एवं उसके आस-पास गड्ढा खोदकर विधिवत गड्ढे में डाला गया। इसके साथ ही सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई, जिसमें प्रत्येक थाने में उपलब्ध बल द्वारा थाना भवन, परिसर एवं बैरक की साफ-सफाई की गई, साथ ही थानों में जब्त विभिन्न वाहनों के निकाल एवं सुपुर्दनामा की कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों