शनि 1 अगस्त, 2026

भालू के हमले से महिला घायल

0

भालू के हमले से महिला घायल

कांकेर। नरहरपुर थाना के अंतर्गत ग्राम कोटलभट्टी में 2 भालुओं के हमले से महिला घायल हो गई है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकात्सालय में दाखिल किया गया है। घटना नरहरपुर ब्लाक के ग्राम कोटलभट्टी में बिन्दाबाई मरकाम सुबह करीब 5 बजे शौच जाने के लिए निकली थी। उसी समय 2 भालुओं ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पैर व हाथ में चोटे आयी है। महिला को इलाज के जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनो भालू आस-पास के ही इलाके में घूम रहे है, जिसके चलते गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों