शनि 1 अगस्त, 2026

बैंक में बंधक मकान को बेंचा,गिरफ्तार

0

बैंक में बंधक मकान को बेंचा,गिरफ्तार

रायपुर। बैंक में बंधक मकान को बेचकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी हाउसिंग बोर्ड सड्डू स्थित बैंक में बंधक मकान को बेच दिया था। इसके एवज में प्रार्थी से 13,91,170/रूपये की ठगी किया था। आरोपी रायपुर और उत्तप्रदेश में ठेकेदारी का काम करता था।

राजधानी के सड्डू निवासी अश्विन कुमार साहू ने एक विक्रय इकरारनामा विनोद पटेल ग्राम हिरावनपुर जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश, मकान एल.आई.जी. 527, सेक्टर 5, छग हाउसिंग बोर्ड, सड्डू का सौदा बाईस लाख चालीस हजार रूपये में किया था। बयाना राशि प्रार्थी द्वारा दो लाख रूपये चेक से दिया गया था। शेष राशि बैनामा पंजीयन के समय विनोद पटेल विक्रेता को अदा करने की बात हुई थी। परंतु उक्त संपत्ति आईडीबीआई बैंक में बंधक था एवं हाउसिंग फायनेंस था एवं कुल उन्नीस लाख रूपये विक्रेता द्वारा बैंक के देनदार था।

इस बात की जानकारी प्रार्थी को बाद में पता चला.इसके बाद विक्रेता द्वारा इसकी लिखित शिकायत की।थाना विधानसभा के शिकायत पर सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना सिविल लाईन और साइबर सेल की एक टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी विनोद पटेल को रेनुकोट उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड लेकर रायपुर लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों