प्रकाश बजाज को मिली जमानत
रायपुर। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश बजाज को जमानत मिल गई है,महिला की शिकायत पर 2016 के पुराने मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था। एक महिला ने प्रकाश बजाज पर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने घर दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ले लिए थे। महिला ने तब शिकायत पत्र में बताया कि प्रकाश बजाज से उसकी मुलाकात दो साल पहले भाजपा नेता मोहन मोटवानी के जरिए हुई थी। उन्होंने प्रकाश बजाज को अपना भाई बताते हुए कहा था कि बजाज उन्हें घर दिला देगा। महिला के अनुसार साढ़े 7 लाख रुपए नकद और 2.5 लाख रुपए का चेक प्रकाश को दिया था। बजाज ने घर फाइनेंस कराने उनके बैंक खाते का स्टेटमेंट और आइटीआर फाइल भी लिया था।प्रकाश बजाज भाजपा नेता है और कथित सीडी कांड के समय से चर्चा में आया था।