अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब

0

अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार को हुई अचानक बारिश की वजह से सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता भीग गया है. तेंदूपत्ता खुले में रखा हुआ था, जिसके कारण भीग गया. गर्मी में पानी गिर सकता है इसका अनुमान किसी को नहीं था.भानुप्रातापपुर के तेंदूपत्ता गोदामों में भंडारण के लिए तेंदूपत्ता लाया गया था, जिसे खुले में रखा गया है. तेंदूपत्ते की कीमत लाखों रुपए होगी. बोरों में रखा पत्ता काला पड़ सकता है.गौरतलब है कि इन दिनो वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से तेंदूपत्ता का संग्रह किया जा रहा है. जिसके लिए विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर तेंदूपत्ता खरीद केंद्र बनाए गए है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों