प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा 30 को
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 30 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर परीक्षा के लिए जिले में छ: परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में एक हजार 912 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय केरा रोड जांजगीर में 340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अल्का शुक्ला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह परीक्षा केन्द्र श्री हनुमान बगस गट्टानी शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री सी आर निराला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर में 340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 197 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक श्री संतोष कश्यप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा रोड जांजगीर में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए कृषि विभाग पामगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नीलम आजाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 235 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा केन्द्र के लिए पशु चिकित्सा विभाग के सहायक शल्यज्ञ श्री हितेन्द्र कुमार सोनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।