शुक्र 24 जुलाई, 2026

नौकरी के नाम पर ठगी,आरोपी गया जेल

0

नौकरी के नाम पर ठगी,आरोपी गया जेल

भिलाईनगर। सीजीपीएससी और एनएमडीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 26 लाख ऐंठने और नौकरी न लगने पर रुपये लौटाने में आनाकानी करने के बाद मामले की शिकायत थाने तक पहुंची। ठगी के शिकार पाटन निवासी पटेल परिवार की शिकायत पर तत्काल मामले में जुटी पुलिस ने तहकीकात के बाद आरोपी को धरदबोचा है। प्रकरण में आरोपी भिलाई के सेक्टर-4 का निवासी युवक आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पाटन के ग्राम बाबू बगीचा निवासी चेतन पटेल ने भिलाई सेक्टर 4 के युवक सोमेश श्रीवास्तव पर नौकरी के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेने की शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाई विनय पटेल को एनएमडीसी और पीएससी के माध्यम से उच्च पद में नौकरी लगाने के नाम पर किश्तों में सोमेश ने 26 लाख 21 हजार 500 लिए। नौकरी न लगने पर पूछताछ करने पर आरोपी ने विनय को फर्जी नियुक्ति पत्र और सेवा पुस्तिका भी दे दी। नौकरी जॉइनिंग के लिए जब विनय बताए गए स्थान पर पहुंचा तो उसे पता चला कि वह फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र और सेवा पुस्तिका के माध्यम से ठगी का शिकार हो गया है। पटेल परिवार ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस को की। जिसके बाद जांच में सोमेश श्रीवास्तव को विवेचना के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों