शुक्र 24 जुलाई, 2026

लाखों का सामान ले उड़े चोर

0

लाखों का सामान ले उड़े चोर

बलरामपुर। रघुनाथनगर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कारोबारी के घर अल सुबह चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर के गुप्ता पेट्रोलियम, गुप्ता ऑटोमोबाइल्स तथा गुप्ता जनरल स्टोर के संचालक ताराचंद गुप्ता के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। कारोबारी के मुताबिक चोरी लगभग दस लाख की है। चोर गैस कटर से खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और इस घटना को उन्होंने अंजाम दिया। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट्स के लिए बलरामपुर से टीम बुलाई गई है उसके बाद मामले की जाँच की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों